महिलाओं को समान अवसर और सुरक्षा
यह पार्टी का नीति प्रस्ताव / विचार है। इसे मौजूदा कानून न समझें।
शिक्षा, कार्यस्थल, तेज़ न्याय और उन परिवारों के लिए सहायता जहाँ बेटी की पढ़ाई छूटने का जोखिम हो।
- शिक्षा और गैर-शारीरिक सरकारी नौकरियों में बराबर अवसर।
- कार्यस्थल पर सुरक्षा, शौचालय, मातृत्व सुविधा और शिकायत व्यवस्था।
- महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की तेज जाँच और समयबद्ध न्याय।
- पुलिस, सेना और अन्य शारीरिक सेवाओं में काम की आवश्यकता के अनुसार उचित मानक।
- बेटियों की शिक्षा छोड़ने के जोखिम वाले गरीब परिवारों के लिए आर्थिक सहायता।